in

Past Perfect Tense – English Grammar & Tense – Broonzer

Share

Past Perfect Tense – के अंतर्गत वे वाक्य आते है जिनसे प्रकट होता है कि काम भूतकाल में समाप्त हो गया था | हिंदी भाषा में इस प्रकार के वाक्यों के अंत में- था, थी, थे, चुका था, चुके थे, सकी थे, सके थे, सका था, ही था, न था आदि शब्द आते है | इस tense में हम सहायक क्रिया के रूप में Had का उपयोग करते है | हम Had का उपयोग सभी कर्ताओं (Subjects) के साथ करते है |

 

Note-

           इस काल के वाक्यों में एक वाक्य में ही दो ऐसे कार्य भूतकाल में होते है जो एक दूसरे पर निर्भर करते है परन्तु इनमे से एक कार्य दूसरे कार्य से पहले समाप्त हो जाता है | जैसे- जब पुलिस आई, चोर भाग चुके थे |(Thief had run away when police came.) इस वाक्य में जो क्रिया पहले आई, वह Had + Verb III से बताई गयी एवं जो क्रिया बाद में आई उसे Verb II से बताया गया | अतः जो कार्य पहले किया जाए वो Had + Verb III से बताया जाता है क्योकि यह अधिक पुरानी घटनाओ को बतलाता है जिसे हम इस Tense में रखते है |

          साधारण वाक्यों में इस प्रकार का प्रयोग केवल उसी दशा में होता है जबकि वाक्य में ‘पहले से ही’ (Already), ‘पहले’ (Before) आदि शब्दों में से कोई एक अवश्य प्रयोग हुआ हो |

Formula

              I/You/We/They/She/He/It/Any name/Singular noun + Had + Verb III + Object

 

Past Perfect Tense Example-

जब पुलिस आई, चोर भाग चुके थे | Thief had run away when police came.
वह वार्तालाप कर चुका था | He had conversed.
इंडिया ने 2011 में वर्ल्डकप जीता था | India had won world cup in 2011.
इंदिरा गाँधी प्रधानमंत्री बनी थी | Indira Gandhi had become P.M.
मैं खाना खा चुका था | I had eaten food.
रितेश कक्षा से भाग चुका था | Ritesh had bunked off the class.
हम हमारा सुबह का नाश्ता कर चुके थे | We had finished our breakfast.
पिताजी अपना कार्य कर चुके थे | Father had completed his work.
वह धूम्रपान कर चुका था | He had smoked.
वह तम्बाकू ले चुका था | He had taken tobacco.
वह शराब पी चुका था | He had consumed liquor.
खिलाडी बाहर खाना खाने जा चुके थे | Players had dined out.
Negative
छात्र दिन-रात पढाई नही कर चुके थे | Students hadn’t studied by day by night.
वह डीजल नही डलवा चुका था | He hadn’t got diesel filled.
वह पार्टी में अशोक से नही मिल चुकी थी | She hadn’t met Ashok in the party.
लोग यातायात के नियम नही तोड़ चुके थे | People hadn’t violated rules of traffic.
उसे बर्थडे गिफ्ट नही मिला था | She hadn’t got gift on birthday.
उसे अच्छे अंक नही मिले थे | She hadn’t got good marks.
Interrogative
क्या सलमा उपास रख चुकी थी? Had Salma observed fast?
क्या नेहा मेकअप कर चुकी थी? Had Neha put on make-up?
क्या अंकित ने नीलिमा को समझाया था? Had Ankit made Neelima understood?
क्या हम सारे नियम समझ चुके थे? Had we understood all the rules?
क्या राम उसके साथ चर्चा कर चुका था? Had Ram committed with him?
क्या वे आर्मी में ज्वाइन हो चुके थे? Had they joined army?
क्या वह काम कर चुकी थी? Had she done the work?
क्या मोहन आपके सपने देख चुका था? Had Mohan dreamt about you?
क्या वह पार्टी अटेंड कर चुका था? Had he attended the party?
Share

Report

What do you think?

536 Points
Upvote Downvote

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

Past Indefinite Tense – English Grammar & Tense- Broonzer

Past Continuous Tense – English Grammar & Tense