in ,

Present Indefinite Tense – English Grammar & Tense

Share

Present Indefinite Tense – वे वाक्य जिनमे वर्तमान समय में काम होना प्रकट हो, परंतु वाक्य की क्रिया से निश्चित समय का बोध न हो, Present Indefinite Tense के अंतर्गत आते है | हिंदी भाषा में इस काल के वाक्यों के अंत में– ता है, ती है, ते हैं, ते हो, ता तो है, आता है, आती है, आते है, आते हो, पड़ता है, पडती है, सकता है, सकती है, कर पाता है, कर पाता हूँ, कर पाते हो, रहता है, रहती है, रहते है, रहते हो, है, हैं, हूँ आदि शब्द आते है |

Note- He, She, It and Any name का उपयोग करते समय हमे Verb में s/es का उपयोग करना होता है | यह Present Indefinite Tense का नियम है |

 

Regular work  [(निरंतर कार्य) जो काम प्रतिदिन, प्रतिसप्ताह, प्रतिमाह एवं प्रतिवर्ष करते है |]
मैं रोज सुबह जल्दी उठता हूँ | I arise early in the morning every day.
हम हरवर्ष दिवाली मनाते है | We celebrate diwali every year.
शिवा हर रविवार को फुटबाल खेलता है | Shiva plays football on every Sunday.
आप हर वर्ष होली खेलते है | You play holi every year.
वे लोग हमे जानते है | They know us.
Work in general  (आम बाते, आम दिनचर्या की बाते, आमचर्चा आदि |)
मैं सुबह जल्दी उठता हूँ | I arise early in the morning.
जुलाई में बारिश होती है | It rains in July.
दीक्षा खाना बनाती है | Deeksha cooks food.
रमेश फुटबाल खेलता है | Ramesh plays football.
आप झूठ बोलते हो | You tell a lie.
हम अंग्रेजी बोलते है | We speak English.
शिवराम झूठ बोलता है | Shivram tell a lie.
Often, Sometimes, Mostly etc (जो कार्य आप अक्सर, कभी-कभी करते है |)
आप ज्यादातर लेट हो जाते है | You get late mostly.
अमित अक्सर भूल जाता है | Amit forgets often.
हम कभी-कभी कक्षा से गोल मारते है | We bunk class sometimes.
Natural [प्राकृतिक सत्य, आम चर्चा, न्यूज़ पेपर की हेडलाइंस एवं स्पीच में हम इस काल (Tense) का उपयोग करते है | (न्यूज पेपर हेडलाइंस – India wins the match.)]
पृथ्वी घूमती है | The earth rounds.
सूर्य पूर्व से उगता है | The sun rises from the east.
नदी बहती है | The river flows.
पानी 100°c पर उबलता है | Water boils at 1000c.
ऐसा होता है | It happens
Rarely, Never (जो कार्य कम, बहुत कम अथवा कभी नही करते है |)
सर बहुत कम पढ़ाते है | Sir teaches rarely.
सोहन चाय कभी नही पीता | Sohan never takes a tea.
सविता बहुत कम खाना बनाती है | Savita cooks food rarely.
Negative (वाक्य को नकारात्मक (Negative) बनाने के लिए Do एवं  Does का उपयोग करते है |)
वह खाना नही बनाती है | She does not cook food.
हम होमवर्क नही करते है | We do not do homework.
वे प्रस्तुतिकरण नही देते है | They do not give presentation.
वह कार नही चलाती है | She does not drive car.
हम बात नही करते है | We do not talk.
नेहा फिल्म में काम नही करती है | Neha does not act in movie.
वह ड्राइविंग नही सीखती है | She does not learn driving.
हम अपनी अंग्रेजी नही सुधारते है | We do not improve our English.

 

Share

Report

What do you think?

536 Points
Upvote Downvote

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

Tenses – Types of Tenses, English Grammar & Tense

Present Continuous Tense – English Grammar & Tense