Pronoun Definition (सर्वनाम) – A pronoun is a word that is used in place of noun. (जो शब्द संज्ञा की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए उसके स्थान पर प्रयोग किये जाते है उन्हें सर्वनाम कहते है|)
Example-
I, we, this, some, many, who, each etc.
Types of Pronoun
सर्वनाम (Pronoun) के ग्यारह प्रकार होते है-
a. Personal
b. Reflexive
c. Emphatic
d. Demonstrative
e. Indefinite
f. Distributive
g. Interrogative
h. Relative
i. Exclamatory
j. Impersonal
k. Reciprocal
a. Personal (व्यक्तिवाचक सर्वनाम) – जो Pronoun व्यक्तियों के लिए प्रयोग किए जाते है, वे Personal Pronoun कहलाते है|
Example-
I, you, he, our, she, your etc.
Personal Pronoun तीन प्रकार के होते है-
a. First Person
b. Second Person
c. Third Person
a. First Person – जो Pronouns अपने लिए प्रयोग करता है वे First Person कहलाते है|
Example-
I, me, we, my, our, us.
b. Second Person – सुनने वाले व्यक्ति के लिए जो Pronouns प्रयोग किए जाते है, वे Second Person कहलाते है|
Example-
you, your etc.
c. Third Person – जिन व्यक्ति या वस्तु के विषय में वार्ता की जाए, उनके लिए जिन Pronouns का प्रयोग किया जाता है, वे Third Person कहलाते है|
Example-
It, they, he, she, his, him, their etc.
b. Reflexive (निजवाचक सर्वनाम) – जिन Pronouns में self या selves जुड़ा हो और जो प्रकट करे कि काम का प्रभाव कर्त्ता पर ही पड़ता है, अन्य पर नही तो वे Reflexive Pronoun कहलाते है|
Example-
Ram punished himself.
c. Emphatic (दृढसूचक) – वे Pronouns जिनमे self या selves लगा हो तथा जो कर्ता पर जोर डालते है, वे Emphatic Pronouns (दृढसूचक) कहलाते है |
Example-
They themselves do not know this.
d. Demonstrative (संकेत वाचक) – जो Pronouns किसी व्यक्ति या वस्तु की ओर संकेत करने के लिए प्रयोग किए जाते है वे Demonstrative Pronouns (संकेत वाचक) कहलाते है |
Example-
This book is mine.
These balls are mine.
Note-
जब that, this, these, such, one के पश्चात् कोई Noun आती है तो ये Pronouns Adjective बन जाते है |
e. Indefinite (अनिश्चयात्मक सर्वनाम) – जो Pronouns किसी निश्चित व्यक्ति, वस्तु की ओर संकेत नही करते है, अर्थात् अनिश्चय प्रकट करते है, वे Indefinite Pronouns (अनिश्चयात्मक सर्वनाम) कहलाते है |
Example-
All are mortal.
Somebody knocked at the door.
Note-
जब किसी Indefinite Pronoun के पश्चात् किसी Noun का प्रयोग किया जाता है तो उसकी विशेषता बताने के कारण वह Indefinite Adjective कहलाते है |
f. Distributive (विभाग सूचक) – जो Pronoun कुछ व्यक्तियों या वस्तुओ में से प्रत्येक अथवा कोई एक की ओर संकेत करते है वे Distributive Pronoun (विभाग सूचक) कहलाते है |
Example-
Each of you can get a prize.
Note-
जब किसी Distributive Pronoun के पश्चात् किसी Noun या Pronoun का प्रयोग होता है तो वह Distributive Adjective बन जाता है |
g. Interrogative (प्रश्नवाचक सर्वनाम) – जिन Pronouns का प्रयोग प्रश्न पूछने के लिए किया जाता है, वे Interrogative Pronoun (प्रश्नवाचक सर्वनाम) कहलाते है |
Example-
Who comes here?
Who are you?
Note-
जब Interrogative Pronoun के पश्चात् किसी Noun का प्रयोग किया जाता है तो वे Interrogative Adjective कहलाते है |
h. Relative (संबंधवाचक सर्वनाम) – जो Pronouns दो कार्य करते है- (1) अपने पहले आए हुए Noun के लिए प्रयुक्त होते है तथा (2) वाक्यों को जोड़ते भी है वे Relative Pronouns (संबंधवाचक सर्वनाम) कहलाते है |
Example-
I have found the book which I had lost.
Note-
a. Relative Pronoun वाक्य के बीच में प्रयुक्त होते है किन्तु Interrogative Pronouns वाक्य के प्रारंभ में प्रयुक्त होते है |
b. Relative pronoun वाले वाक्य के अंत में (.) फुलस्टाप या पूर्णविराम होता है |
c. Relative Pronoun अपने पहले आए हुए जिस Noun या Pronoun के लिए प्रयुक्त होता है वह Noun या Pronoun Antecedent कहलाता है |
i. Exclamatory (विस्मय बोधक सर्वनाम) – वे Pronouns जो तीव्र भावनाओ, उद्गारो, हर्ष, विषाद, विस्मय आदि व्यक्त करते है, Exclamatory Pronoun (विस्मय बोधक सर्वनाम) कहलाते है |
Example-
What! Your friend comes here.
Note-
जब Exclamatory Pronoun के पश्चात् किसी Noun का प्रयोग किया जाता है, तो वह Adjective बन जाता है |
j. Impersonal (अव्यक्त वाचक सर्वनाम) – जब Pronoun ऐसी Nouns के लिए प्रयोग किए जाते है जो अव्यक्त होती है, तो वे Impersonal Pronoun (अव्यक्त वाचक सर्वनाम) कहलाते है |
Example-
It is raining.
Note-
जब It का अर्थ ‘यह’ और They का अर्थ ‘वे’ न होकर कुछ और ही हो तो It और They सामान्यतया Impersonal Pronoun होगे |
k. Reciprocal (परस्परवाचक सर्वनाम) – जब दो Pronoun एक साथ आए और पारस्परिकता का बोध कराए तो वे Reciprocal Pronoun (परस्परवाचक सर्वनाम) कहलाते है |
Example-
Nations fought one another in 1914.
GIPHY App Key not set. Please check settings