sukanya samriddhi yojana interest rate 2017 hindi
Sukanya Samriddhi yojana interest rate 2017 hindi सुकन्या समृद्धि योजना – शादी व उच्च शिक्षा प्राप्ति के लिए भारत सरकार ने नवजात बच्चियों के लिए एक छोटी जमा योजना शुरू की है | ‘सुकन्या समृद्धि’ के नाम से शुरू इस योजना के अंतर्गत बच्ची के माता-पिता अथवा उसके कानूनी अभिभावक डाकखाने में बच्ची के नाम से जमा खाता खोल सकते हैं| बच्ची के नाम से खाता उसके जन्म से 10 वर्ष की अवधि के बीच में खोला जा सकता है | इस योजना के लागू होने के एक वर्ष पूर्व जिन बच्चियों की आयु 10 वर्ष की हो चुकी है, वे भी नयी योजना के तहत खाता खोल सकेगी | न्यूनतम जमा राशि 1000 रुपए वार्षिक है | जमा राशि 100 के गुणक में होना चाहिए | sukanya samriddhi yojana interest rate 2017 hindi
सुकन्या समृद्धि योजना
शादी व उच्च शिक्षा प्राप्ति के लिए भारत सरकार ने नवजात बच्चियों के लिए एक छोटी जमा योजना शुरू की है | ‘सुकन्या समृद्धि’ के नाम से शुरू इस योजना के अंतर्गत बच्ची के माता-पिता अथवा उसके कानूनी अभिभावक डाकखाने में बच्ची के नाम से जमा खाता खोल सकते हैं|
बच्ची के नाम से खाता उसके जन्म से 10 वर्ष की अवधि के बीच में खोला जा सकता है | इस योजना के लागू होने के एक वर्ष पूर्व जिन बच्चियों की आयु 10 वर्ष की हो चुकी है, वे भी नयी योजना के तहत खाता खोल सकेगी | न्यूनतम जमा राशि 1000 रुपए वार्षिक है | जमा राशि 100 के गुणक में होना चाहिए | यदि न्यूनतम राशि जमा नहीं की जाती है तो प्रति-वर्ष के हिसाब से 50 रुपए जुर्माना देय होगा | एक वित्तीय वर्ष में अधिकतम 1.5 लाख रुपए तक जमा किए जा सकते हैं | खाता खुलने की तारीख से 14 वर्ष की अवधि तक राशि जमा करनी है | माता-पिता व कानूनी अभिभावक खाते को संचालित कर सकते हैं, 10 वर्ष की होने के बाद बच्ची खुद भी खाता का संचालन कर सकती है, जबकि धन अभिभावक जमा करेंगे |
जमा राशि खाता के खोलने की तारीख से 21 वर्ष की अवधि में मैच्योर होगी | हालांकि कुल जमा राशि का आधा (वित्त वर्ष के अंत में) लड़की की शादी व उच्च शिक्षा के लिए निकाला जा सकता है, लेकिन यह तभी संभव है जब लड़की की उम्र 18 वर्ष हो चुकी हो | यदि लड़की की शादी जमा अवधि पूर्ण होने के पहले ही हो जाती है तो खाता बंद कर दिया जायेगा | एक लड़की एक ही खाता खोल सकती है और माता-पिता इस तरह के खाते अपने अधिकतम दो बच्चियों के लिए खोल सकते है |
Popular Articles –
a. Teenage Girls किशोरावस्था (Teenage) में भावनात्मक परिवर्तन – यौन उत्तेजना, आक्रामक व्यवहार
b. Teenage किशोरावस्था – शारीरिक बढ़ोत्तरी तथा विकास के साथ-साथ यौन विकास होना
c. HIV/AIDS – HIV या AIDS क्या है ? HIV संक्रमण की संभावनाए एवं बचाव
d. Period माहवारी क्या है ? Period से पहले होने वाले लक्षण एवं दर्द